ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

जबलपुर में 24 घंटे के भीतर दो हत्या।

जबलपुर में 24 घंटे के भीतर दो युवकों की हत्या हुई है. बरेला में रहने वाले युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी तो वहीं आज शनिवार 7 जनवरी को सिहोरा में 25 साल के युवक को अज्ञात लोगों ने चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया. घटना सिहोरा थाना के गढिय़ा मोहल्ला की है. पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है. सिहोरा एसडीओपी भावना मरावी ने बताया कि आज सुबह करीब 11 बजे सूचना मिली कि एक युवक का गढिय़ा मोहल्ले में खून से सना शव पड़ा हुआ है. सूचना मिलते ही सिहोरा थाना स्टाफ मौके पर पहुंचा तो बताया गया कि मृतक का नाम शिवम ठाकुर है जो कि प्राइवेट काम किया करता था. शुक्रवार की रात वह अपने घर से निकला पर लौट कर वापस नही आया. परिवार वालों ने रात भर उसे तलाश किया पर वह नहीं मिला. आज सूचना मिली कि अज्ञात लोगों ने चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी है. पूछताछ के दौरान पुलिस को जानकारी मिली है कि शिवम ठाकुर का रात को मोहल्ले में ही रहने वालों कुछ लोगों से विवाद भी हुआ था. संभवत उन्हीं लोगों ने शिवम के गले, पेट में चाकू से पांच से छह वारकर उसकी हत्या की है , हालांकि अभी आरोपियों के नाम सामने नही आए है. आज शनिवार की सुबह शिवम का पोस्टमार्टम सिहोरा के डाक्टरो ने किया. युवक की हत्या किन कारणों से हुई है फिलहाल इस बात का पता नहीं चल सका है. वहीं गुरुवार-शुक्रवार दरमियानी रात भी बरेला में 18 साल के ओम झरिया की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी. घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा घटनास्थल पहुंचे.मृतक युवक की पहचान 18 वर्षीय ओम झारिया के रूप में की है, जो कि बीटीआई कॉलोनी में रहता था. घटना को हुए करीब 24 घंटे बीत गए है पर पुलिस से आरोपी अभी कोसो दूर है. वही आज अब सिहोरा में भी 25 साल के युवक की हत्या कर दी गई. दोनों ही घटना को अंजाम देने वाले आरोपी अभी फरार है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button