ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मुख्य समाचार

उत्तर प्रदेश के बांदा में ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को एक किलोमीटर तक घसीटा, स्कूटी सहित महिला जली।

बांदा ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को एक बांदा. यूपी के बांदा जनपद में एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को सामने से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद ट्रक स्कूटी सवार महिला को घसीटते हुए लगभग एक किलो मीटर दूर ले गया. जिसकी वजह से स्कूटी में आग लग गई और देखते ही देखते ट्रक भी धू-धू कर जलने लगा. मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया. इस हादसे में स्कूटी सहित महिला जलकर ख़ाक हो गई. महिला की पहचान पुष्पा सिंह के रूप में हुई है जो एक यूनिवर्सिटी में क्लर्क के पद पर तैनात थी. पूरा मामला बांदा जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई का है, जहां पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार कृषि विश्वविद्यालय की कर्मचारी पुष्प सिंह को सामने से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद स्कूटी सवार महिला ट्रक के नीचे जा घुसी. टक्कर के बावजूद ड्राइवर ने ट्रक नहीं रोका और भगाने लगा. जिसकी वजह से स्कूटी में आग लगी और ट्रक भी जलने लगा. इस हादसे में ट्रक के नीचे फंसी पुष्पा की जलकर मौत हो गई. जानकारी के बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. जानकारी के मुताबिक अभी कुछ समय पहले ही मृतक महिला के पति की मौत हुई थी. पति की मौत के बाद लखनऊ की रहने वाली पुष्पा सिंह को बांदा कृषि विश्वविद्यालय में क्लर्क के पद पर नियुक्ति मिली थी. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है. घटना के बाद से ही अरोपी ट्रक चालक फरार है. सूत्रों की मानें तो ट्रक चालक शराब के नशे मे था, जो हादसे के बाद स्कूटी के नीचे दबे होने की जानकारी के बाद भी 1 किलोमीटर ट्रक दौड़ाता चला गया. लेकिन जब ट्रक में आग लग गई तो खुद को बचाने के लिए ड्राइवर ट्रक रोककर बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे की तरफ भाग गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button