ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

मध्यप्रदेश पंचायत उपचुनाव कड़ाके की ठंड में भी मतदाताओं में खासा उत्साह, लाइन में लगकर कर रहे मतदान।

मध्यप्रदेश में पंचायत आम और उप चुनाव के लिए आज सुबह मतदान शुरू हुआ। कड़ाके की ठंड के बाद भी लोग उत्साह के साथ मतदान में भाग ले रहे हैं। प्रदेश के कई जिले में सरपंच, पंच पद के लिए आज मतदान हो रहा है। श्योपुर। जिले की 5 ग्राम पंचायतों में सरपंच और 55 वार्ड में पंच पद के लिए उपचुनाव गुरुवार को शुरू हुआ। सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ। 5 डिग्री तापमान के बीच कड़ाके की इस ठंड में भी लोग मतदान के लिए लाइन में लगे हैं। बता दें कि श्योपुर विकासखंड क्षेत्र की छोटा खेड़ा, सेवापुर, जैनी और विजयपुर विकासखंड क्षेत्र की काठौन व गोपालपुर सहित कुल 5 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए मतदान चल रहा है। वहीं जिले के 55 वार्डों में पंच पद के लिए भी मतदान प्रक्रिया की जा रही है। किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी या उपद्रव की स्थिति के लिए प्रशासन व पुलिस ने चाक चौबंद इंतजाम किए हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेट से लेकर प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी भी लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण करके व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। सुबह 9:30 बजे तक 35% के करीब मतदान जिले की सभी ग्राम पंचायतों में संपन्न हो चुके हैं। कड़ाके की ठंड में युवाओं से लेकर बुजुर्ग और महिलाएं सारे कामकाज छोड़कर मतदान करने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच गई है। बुजुर्ग हो या दिव्यांग हर कोई मतदान के लिए बेहद उत्सुक है। नायब तहसीलदार राघवेंद्र सिंह कुशवाह का कहना है कि, मतदान को लेकर लोग खासे उत्सुक हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button