ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बांधे राहुल गाँधी की तारीफों के पुल।

लखनऊ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के उत्तर प्रदेश में दाखिल होने के बाद राजनीति तेज हो गई है। बीजेपी जहां इसे लेकर राहुल गांधी पर हमलावर है, वहीं विपक्षी दलों समेत अयोध्या के साधु संतों का इसे समर्थन प्राप्त हो रहा है। श्री रामजन्मभूमि, अयोध्या के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के पश्चात् अब राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने राहुल गांधी को बधाई दी हैं। चंपत राय ने कहा कि राहुल गांधी को लेकर कहा कि एक नौजवान इस ठंड में देश में पैदल चल रहा है, ये प्रशंसनीय है। एक 50 वर्षीय नौजवान देश को समझ रहा तथा 3,000 किलोमीटर पैदल चल रहा है तो हम इसकी प्रशंसा ही करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं तो बोलता हूं कि आप सबको भी हिंदुस्तान की पदयात्रा करके भारत का अध्ययन करना चाहिए। चंपत राय ने कहा क‍ि मैं RSS का कार्यकर्ता हूं तथा RSS ने कभी भी भारत जोड़ो यात्रा की निंदा नहीं की। राहुल गांधी इस खराब मौसम में भी यात्रा कर रहे हैं, इसकी प्रशंसा की जानी चाहिए। राम मंदिर ट्रस्ट के एक अन्य वरिष्ठ ट्रस्टी गोविंद देव गिरी ने भी भारत जोड़ो यात्रा की प्रशंसा की। उन्होंने कहा क‍ि मैं प्रभु श्री राम से उन्हें आशीर्वाद देने की प्रार्थना करता हूं जिससे राष्ट्र एकजुट, मजबूत और सामंजस्यपूर्ण बना रहे। भारत जोड़ो एक अच्छा नारा है तथा भारत को एकजुट होना चाहिए। बता दे कि इससे पहले रामजन्मभूमि, अयोध्या के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने भारत जोड़ो यात्रा को स्वागत योग्य बताया। उन्होंने इसकी कामयाबी के लिए राहुल गांधी को पत्र भेज कर अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button