ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

मध्यप्रदेश सरकार का ऐलान, कोरोना मरीजों की जिनोम सीक्वेंसिंग होगी।

मध्यप्रदेश सरकार का ऐलान, कोरोना मरीजों क भोपाल। कोरोना के संक्रमण के बढ़ने की आशंका के चलते मध्य प्रदेश सरकार ने तय किया है कि राज्य में जो भी नए कोरोना मरीज सामने आएंगे, सभी की जीनोम सीक्वेंसिंग कराई जाएगी. इस संबंध में सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं. राज्य के गृह मंत्री और सरकार के प्रवक्ता डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बताया है कि बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना का एक भी नया प्रकरण सामने नहीं आया है. वर्तमान में प्रदेश में कुल एक्टिव केस पांच हैं और रिकवरी 98.70 प्रतिशत है. प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर शून्य है. उन्होंने आगे बताया कि नई वेरिएंट बीएफ-7 को लेकर भारत सरकार का पत्र मध्य प्रदेश सरकार को आया है. राज्य सरकार ने सभी जिलों के सीएमएचओ को निर्देशित किया है कि जो भी नए प्रकरण आते हैं उन सभी की जीनोम सीक्वेंसिंग की जाए और सैंपल को ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट को भेजा जाएगा जिससे नए वेरिएंट के बारे में पता चल सके. ज्ञात हो कि चीन में कोरोना के नए वेरिएंट बीएफ-7 के कारण संक्रमण तेजी से फैल रहा है, इसको लेकर देश की सरकार सतर्क है. इसी के चलते तमाम प्रदेश सरकारों को निर्देश जारी किए गए है. .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button