ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

पश्चिम बंगाल वंदे भारत ट्रेन पर दूसरी बार पथराव, दो दिन में दूसरी घटना ।

पश्चिम बंगाल में वंदे भारत ट्रेन पर दूसरी बार पथराव, दो दिन में दूसरी घट कोलकाता. पश्चिम बंगाल में एक बार फिर से वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन पर पथराव किया गया है. इस घटना में ट्रेन के 2 कोच में लगी खिड़कियों के कांच क्षतिग्रस्‍त हो गए. लगातार दूसरे दिन वंदे भारत ट्रेन पर पत्‍थर फेंकने की घटना सामने आई है. रेलवे ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है. मंगलवार को वंदे भारत ट्रेन हावड़ा से न्‍यू जलपाईगुड़ी की ओर जा रही थी, जब दार्जीलिंग जिले में फांसीदेवा के पास ट्रेन पर पत्‍थर फेंके गए. पत्थर फेंके जाने के कारण हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस के दो डिब्बों की खिड़कियों के शीशे मंगलवार को क्षतिग्रस्त हो गए. यहां रेलवे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. न्यू जलपाईगुड़ी से डाउन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में सोमवार को इसी तरह की घटना का सामना करना पड़ा, जब पथराव के कारण एक कोच के दरवाजे पर लगे कांच में दरार आ गयी. एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार दोपहर न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पहुंचने से पहले वंदे भारत एक्सप्रेस के दो डिब्बों की एक-एक खिड़की के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए. अधिकारी ने कहा कि इन घटनाओं को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है, वहीं ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए जागरूकता अभियान भी शुरू किया गया है. हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सेवा का उद्घाटन 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल तरीके से किया था और एक जनवरी को इसकी वाणिज्यिक सेवाएं शुरू हुईं. बता दें कि भारतीय रेल ने पश्चिम बंगाल को हाल में वंदे भारत सेमी हाई-स्‍पीड एक्‍सप्रेस ट्रेन की सौगात दी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button