ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
उत्तरप्रदेश

कोहरे के कारण पुलिसकर्मियों की बाइक पेड़ से टकराई…भीषण सड़क हादसे में एक पुलिसकर्मी की मौत; दूसरा गम्भीर रूप से घायल

श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के बनदरहा बाबा कुटी के पास भीषण सड़क हादसे में बाइक पर सवार एक पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि दूसरा गंभीर सिपाही गम्भर रूप से घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भिंनगा पहुंचाया गया था।

जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में डॉक्टरों के द्वारा ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया है। वहीं मौके पर पहुंचे एसपी ने मौके का जायजा लिया है।साथ ही साथ पुलिस जांच पड़ताल सहित अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।

बाइक पर सवार होकर दो पुलिसकर्मी जा रहे थे भिंनगा

बताते चलें कि श्रावस्ती जनपद के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के बनदरहा बाबा कुटी के पास एक बाइक पर सवार होकर दो पुलिसकर्मी भिंनगा जा रहे थे। तभी बंदरहा बाबा कुटी के पास कोहरे के चलते बाइक पेड़ से टकरा गई। जिसके चलते मौके पर ही एक पुलिसकर्मी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा भेजा गया। जहां से गंभीर हालत में घायल सिपाही को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

एक सिपाही की हालत गंभीर

जानकारी के मुताबिक मृतक सिपाही का नाम सुनीत कुमार है, जो इकौना थाने में तैनात था। वहीं गंभीर रूप से घायल सिपाही का नाम रोहित बताया जा रहा है, जिसकी सिरसिया थाने में तैनाती थी। मौके पर पहुंचे एसपी अरविंद कुमार मौर्य ने जायजा लिया है। साथ ही साथ पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button