ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

राहुल के फैसले पर भाजपा, गांधी परिवार का घमंड समाप्त न्यायपालिका में भी जश्न का मौहाल 

नई दिल्ली । मोदी सरनेम मानहानि मामले में कांग्रेस नेता और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अपील को सूरत सेशंस कोर्ट द्वारा खारिज कर दिया गया हैं। इस फैसले को देश में संविधान के राज का प्रतीक बताकर भाजपा ने कहा है कि अदालत के फैसले से देश में खुशी का माहौल है। भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने फैसले पर प्रसन्नता व्यक्त कर कहा कि सूरत की अपीलीय कोर्ट का जो फैसला आया है, उससे पूरे देश में खुशी का माहौल है। आज के इस फैसले से एक बात स्पष्ट होती है कि इस देश में संविधान का राज है, परिवार का राज नहीं है और किसी भी परिवार को विशेष दर्जा नहीं मिल सकता।
पात्रा ने कहा कि पिछड़े वर्ग के लिए राहुल गांधी ने आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया था और ये सब करके गांधी परिवार को लगता था कि वहां बचकर निकल जाएंगे, वह नहीं हो पाया। अदालत के फैसले को गांधी परिवार के लिए बड़ा झटका और सबक बताकर उन्होंने कहा कि इससे यह साबित होता है कि कानून सबके लिए बराबर है और कानून किसी के लिए भी अलग नहीं हो सकता।
भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सूरत की अपीलीय कोर्ट के फैसले से यह बात साबित हो गई है कि ट्रायल कोर्ट का फैसला सही था और देश में लोकतंत्र नहीं बल्कि गांधी परिवार का घमंड समाप्त हो गया है।
भाजपा प्रवक्ता पात्रा ने कहा यह पिछड़े वर्ग और देश के लोगों के साथ-साथ न्यायपालिका के लिए भी उत्सव का समय है। न्यायपालिका के इस फैसले से साफ हो गया हैं कि कांग्रेस और उसके समर्थक भले ही न्यायपालिका की कितनी भी आलोचना करें, सड़कों पर उतर कर अदालतों पर आरोप लगाएं, विरोध प्रदर्शन करें यहां तक कि विदेशों से भी बयान दिलवाएं लेकिन देश की न्यायपालिका इनके दबाव में आने वाली नहीं है।

Related Articles

Back to top button