ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

मरीज के इलाज में देरी हुई तो भड़के परिजन, डॉक्टर समेत एबुलेंस चालकों पर किया जानलेवा हमला

सिंगरौली: एक तरफ जहां पूरे भारत देश में नए साल की खुशियां मनाई जा रही थी, वहीं दूसरी ओर कल देर रात की दरमियानी रात जिला अस्पताल में एक शर्मनाक कर देने वाली तस्वीर सामने आई है जहां कुछ असामाजिक तत्वों ने एक डॉक्टर सहित दो एंबुलेंस चालक के ऊपर प्राणघातक हमला कर दिया जहां से डॉक्टर समेत दोनों एंबुलेंस चालकों को गंभीर चोटें पहुंची हैं।

पूरा मामला सिंगरौली जिले के बैढन थाना के जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर परिसर का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बीती रात सड़क हादसे में घायल हुए व्यक्ति की इलाज के लिए परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराने के लिए लेकर गए। जहां पर डॉक्टर किसी अन्य व्यक्ति का इलाज कर रहे थे। जहां घायल व्यक्ति के परिजनों ने डॉक्टर से कहा कि पहले हमारे मरीज का इलाज करिए। इसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हुई और अराजक तत्वों ने डॉक्टर के ऊपर हमला कर दिया। यह तमाशा देख पास में ही खड़े एक एंबुलेंस चालक ने बीच-बचाव करना चाहा जिसके बाद घायल व्यक्ति के परिजन वहां से चले गए और जब दोनों चालक अपने घर की तरफ जा रहे थे तभी बीच रास्ते में उन्होंने दोनों चालकों को घेर कर लाठियों से वार कर दिया जिससे उन्हें काफी गंभीर चोटें आई हैं।

हालांकि दोनों चालकों का इलाज ट्रामा सेंटर में अभी जारी है। हालांकि इस दौरान जानकारी मिलते ही लगभग 2 बजे रात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों का उपचार के लिए जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस को देखते ही अराजक तत्व मौके से फरार हो गए। जहां सीसीटीवी के माध्यम से पुलिस उन अराजक तत्व तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। हालांकि आज सुबह जिला अस्पताल के सभी डॉक्टरों ने कोतवाली थाने में पहुंचकर मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने 10 अज्ञात लोगों पर मामला पंजीबद्ध करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button