ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मुख्य समाचार

मध्य प्रदेश के 15 जिलों में कोहरे की चेतावनी, घर से बाहर ना निकलें।

भोपाल। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मध्य प्रदेश के 15 जिलों के लिए कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इनमें से 6 जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। सलाह दी गई है कि जब तक कोहरा रहे तब तक घर में या किसी सुरक्षित स्थान पर रहें। खुली हवा में ना जाएं। यह स्थिति 4 जनवरी तक रहेगी और तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जाएगी। मध्य प्रदेश मौसम का पूर्वानुमान- 6 जिलों में खतरा, 9 जिलों में सतर्कता जरूरी मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार मध्यप्रदेश के भिंड, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, ग्वालियर एवं दतिया जिलों में घना कोहरा रहेगा। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है अर्थात कोहरे की स्थिति में है घरों में अथवा किसी सुरक्षित स्थान पर रहें। यात्रा ना करें। मॉर्निंग वॉक पर न जाएं। यदि इमरजेंसी है तो बंद गाड़ी का उपयोग करें। इसके अलावा सागर, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना, सतना, रीवा, रायसेन एवं भोपाल जिलों में कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग में येलो अलर्ट जारी किया है। मध्य प्रदेश मौसम समाचार, ग्वालियर में कोल्ड डे और दतिया में शीत लहर पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। ग्वालियर में शीतल दिन एवं दतिया में तीव्र शीतल दिन रहा। दतिया, रायसेन, दमोह, ग्वालियर, खजुराहो, सागर और भोपाल में मध्यम से घना कोहरा रहा। न्यूनतम तापमान ग्वालियर संभाग के जिलों में काफी गिरे एवं शेष संभागों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वे इंदौर एवं नर्मदापुरम संभागों के जिलों में सामान्य से अधिक एवं शेष संभागों में सामान्य रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button