ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

दिल्ली। महिला को कार से घसीटे जाने पर दिल्ली के LG वीके सक्सेना हुऐ शर्मिंदा बोले – मेरा सिर शर्म से झुक गया।

दिल्ली। पुलिस ने वारदात में शामिल पांचों लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। दिल्ली में रविवार को कार से लड़की को घसीटने के मामले को लेकर उपराज्यपाल ने कहा कि मेरा सिर शर्म से झुक गया है। लेफ्टिनेंट गवर्नर वीके सक्सेना ने कहा कि वह “अपराधियों की राक्षसी असंवेदनशीलता” से हैरान हैं। एलजी ने ट्वीट कर कहा कि कंझावला-सुल्तानपुरी में हुए अमानवीय अपराध पर मेरा सिर शर्म से झुक गया है और मैं अपराधियों की राक्षसी संवेदनहीनता से स्तब्ध हूं। पुलिस आयुक्त, दिल्ली के साथ निगरानी कर रहा हूं और आरोपियों को पकड़ लिया गया है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। महिला के परिवार के लिए हर संभव सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा। शनिवार देर रात की है घटना बता दें कि ईवेंट मैनेजमेंट में काम करने वाली एक लड़की शनिवार आधी रात के बाद स्कूटी से अपने घर जा रही थी। इस दौरान रास्ते में उसका और एक कार का एक्सीडेंट हो जाता है। इस बात से गुस्साए कार सवार पांच लड़के उसे चार किलोमीटर तक घसीटते हैं। जब लड़की के कपड़े बुरी तरह फट गए और वह बेसुध हो गई तो युवक कार समेत फरार हो गए। किसी ने यह घटना देखी और मामले की सूचना पुलिस को दी। दोनों पैर कई जगह से कट गए थे जब पुलिस मौके पर पहुंची तो लड़की की मौत हो चुकी थी। वह सड़क पर पड़ी थी। उसके शरीर में काफी चोटें आईं थी और पकड़े फटे हुए थे। लड़की का शरीर क्षत-विक्षत था और दोनों पैर कई जगह से कट गए थे। पुलिस ने स्कूटी के नंबर से लड़की के परिजनों का पता लगाया। फिर कार के नंबर से पुलिस पांचों लड़कों तक पहुंची। घटना के सीसीटीवी फुटेज तलाशे जा रहे हैं। युवक कहां से लौट रहे थे, उन्होंने शराब पी रखी थी या नहीं इस बात का पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button