ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
हरियाणा

सजा पूरी होने के बाद भी जेलों में रखने पर जताया रोष

जींद: हरियाणा के जींद में ऐतिहासिक गुरुद्वारा गुरू तेग बहादुर साहिब में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के एडिशनल चीफ इंस्पेक्टर सतनाम सिंह सरहाली पहुंचे। इस दौरान देश की अलग-अलग जेलों में बंद सिखों की रिहाई के लिए हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। रोष जताया कि जेलों में बंद सिखों की सजा पूरी हो चुकी है, लेकिन उन्हें रिहा नहीं किया जा रहा है।हसताक्षर अभियान की अध्यक्षता शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के एडिशनल चीफ इंस्पेक्टर सतनाम सिंह सरहाली ने की। उन्होंने कहा कि बंदी सिखों को अपनी सजा पूरी किए सालों बीच चुके हैं। इसके बावजूद उन्हें रिहा नहीं किया जा रहा है। इतना ही नहीं केंद्र सरकार ने सिखों को रिहा करने की घोषणा की थी लेकिन यह अभी तक संभव नहीं हो पाया है। इसीलिए बंदी सिखों को रिहा करने के लिए हस्ताक्षर मुहिम को शुरू किया गया है।राज्यपाल को देंगे ज्ञापनइस अभियान को जन आंदोलन बनाने के लिए एक फार्म भरकर पंजाब के राज्यपाल को दिया जाएगा ताकि लोगों की मांग को सरकार तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने बताया कि एसजीपीसी की तरफ से लाखों की संख्या में फार्म छपवाए गए हैं। इन्हें हर गुरुघर, कस्बों, सिख संस्थाओं की तरफ से भरवाया जाना है।अभियान में ये रहे मौजूदउन्होंने लोगों को अपने साथ अपनी समर्थता के अनुसार फार्म ले जाने की अपील की ताकि लोग अपने आसपास वालों से फार्म भरवा कर जमा करवा सकें। इस मौके पर गुरुद्वारा मैनेजर परमजीत सिंह, निर्मल सिंह, किरपाल सिंह, संतोख सिंह, सतनाम सिंह, खालसा, गुरविंदर सिंह रत्तक, हरविंदर सिंह, पूर्ण सिंह सहित सारा गुरुद्वारा साहिब के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button