ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

UP Govt. Job : 71,623 लोगों को मिलेगी सरकारी नौकरी

UP Govt. Job: उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य की योगी सरकार जल्द ही बंपर भर्ती निकालने वाली है, जिसमें प्रदेश के करीब 71 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी। यूपी सरकार ने इन भर्तियों का लक्ष्य दिसंबर 2023 रखा है। योगी सरकार 71623 सरकारी नौकरियां देने जा रही है। ये भर्तियां दिसंबर 2023 तक आयोगों और भर्ती बोर्डों के द्वारा की जाएंगी।

बंपर भर्ती की तैयारी मे योगी सरकार (UP Govt. Job)बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश के सभी विभागों से रिक्त पदों की जानकारी मांगी थी। सीएम ने आयोगों और चयन बोर्डों को भर्ती का प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया था। इसके बाद अब सभी विभागों ने मुख्यमंत्री कार्यालय को जानकारी दे दी है कि कहां पर कितनी भर्तियां होने वाली है। बताया जा रहा है कि सभी विभागों मे कुल 71623 पदों पर दिसंबर 2023 तक भर्तियां की जाएंगी। सबसे ज्यादा 41028 भर्तियां उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ के द्वारा की जाएंगी। जानकारी के मुताबिक नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग ने रिक्तियों संबंधी जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय को भेज दी है।

गौरतलब है कि आयोग और चयन बोर्ड रिक्तियों के आधार पर विज्ञापन निकालेंगे। इसके बाद चयन प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। सीएम के निर्देश के मुताबिक आयोग और बोर्ड को यह भी बताना होगा कि ये भर्तियां कितने दिनों मे पूरी हो जाएगी। उसे रिक्त पदों के आधार पर भर्ती कैलेंडर जारी करना होगा, जिसमें भर्ती संबंधी सभी बातें साफ-साफ लिखी होगी। इसके साथ ही अपनी वेबसाइट पर भर्तियों से जुड़ी जानकारियों को वक्त-वक्त पर अपडेट करना होगा।

लोक सेवा आयोग- 4527 अधीनस्थ सेवा चयन आयोग- 20060 उच्चतर शिक्षा सेवा चयन बोर्ड- 958 माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड- 4795 पॉवर कार्पोरेशन विद्युत सेवा आयोग- 255 पुलिस भर्ती एवं प्रोनन्नति बोर्ड- 41028

Related Articles

Back to top button