ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मुख्य समाचार

साल के जश्न में हैवानियत नशे में धुत युवकों ने गाड़ी से युवती को 4KM तक घसीटा दर्दनाक मौत ।

दिल्ली में नए साल पर एक बार फिर से मानवता शर्मसार हो गई। दरअसल बीती रात दिल्ली के कंझावला इलाके में 5 लड़कों ने एक लड़की को अपनी कार से चार किलो मीटर तक घसीटा। इस बर्बरता में ना सिर्फ लड़की की मौत हुई बल्कि उसके तन से कपड़े भी फटकर उतर गए। दिल्ली पुलिस ने सभी हैवानों को गिरफ्तार कर लिया है। सुल्तानपुर थाने में दिल्ली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार जब्त कर लिया है। दिल्ली पुलिस को 3 बजकर 24 मिनट पर एक कॉल आया, जिसमें कॉलर ने बताया कि एक बलेनो कार में एक शव लटका हुआ है और गाड़ी पूरी रफ्तार से जा रही है। कॉलर ने गाड़ी का नंबर भी बताया। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस हरकत में आ गई और कार को ट्रेस कर बरामद किया गया। दिल्ली पुलिस ने पांचों आरोपी से पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। ध्यान देने वाली बात ये है कि कॉलर ने ये बताया कि 'शव गाड़ी में लटकी हुई थी और उसपर एक भी कपड़ा नहीं था।' बता दें, लड़की की उम्र 20 साल बताई जा रही है, और वो शादी समारोह में काम करती थी। संभवतः लड़की इस रात भी काम से लौट रही थी जब उसके साथ ये घटना घटी। हालांकि दिल्ली पुलिस ने मामले में बलात्कार जैसी दरिंदगी से साफ इनकार कर दिया है। अभी तक मेडिकल रिपोर्ट्स सामने नहीं आए हैं। बॉडी को लेकर जब अस्पताल पहुंची पुलिस तो उसे पहले से ही मृत घोषित कर दिया गया। 279/304A के तहत ये मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी नौकरी करने वाले थे। दिल्ली पुलिस सुबह तीन बजे से ही एक्टिव हो गई। सुबह 4 बजकर 11 मिनट पर गाड़ी को ट्रेस कर लिया गया था। मामले में दिल्ली पुलिस अभी भी पूछताछ जारी है। सवाल ये है कि आखिर गाड़ी में शव कैसे आ गई? शव नग्न अवस्था में कैसे पहुंची? ये सब जांच का विषय है और पुलिस हर एंगल से जांच कर रही

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button