ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

अधिकारी के बेटे को बिना परीक्षा के सरकारी नौकरी, संयुक्त संचालक बर्खास्त।

भोपाल। मध्य प्रदेश में जहां एक सरकारी नौकरी के पीछे लगभग 350 बेरोजगार कड़ी परीक्षा में शामिल होते हैं वहीं दूसरी ओर शासन की नीतियों में गड़बड़ी का फायदा उठाते हुए कुछ अधिकारी जिसे चाहे उसे सरकारी नौकरी दे देते हैं। शहडोल में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संयुक्त संचालक ने अपने बेटे को बिना परीक्षा, परमानेंट सरकारी नौकरी पर नियुक्त कर दिया। मकबूल खान, संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन बर्खास्त मकबूल खान, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में शहडोल संभाग के संयुक्त संचालक एवं जिला चयन समिति के अध्यक्ष थे। जांच के दौरान पाया गया कि उपरोक्त पदस्थापना के दौरान दिनांक 5 जुलाई 2019 से 5 दिसंबर 2021 तक के बीच उन्होंने 3 संविदा कर्मचारी एवं 246 मानदेय कर्मचारियों का नियम विरुद्ध संविलियन करवाया है। दिनांक 20 दिसंबर 2022 को मकबूल खान का पक्ष सुना गया। इसके बाद मकबूल खान को दोषी पाया गया और बर्खास्त कर दिया गया है। उनके गलत फैसलों के कारण सरकार को 3.20 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ इसलिए इसकी वसूली के आदेश भी जारी किए गए हैं। अधिकारी के बेटे को बिना परीक्षा के सरकारी नौकरी इन्वेस्टिगेशन में यह भी पता चला है कि जिन अस्थाई कर्मचारियों को मकबूल खान द्वारा नियम विरुद्ध नियमित किया गया उनमें एक नाम उनके अपने बेटे आदिल खान का भी है। आदिल खान का संविलियन भी सहायक वर्ग-3 के पद पर नगर परिषद बकहो में हुआ है। यह भी कहा गया है कि आदिल खान विभाग में अस्थाई कर्मचारी भी नहीं था। जब अस्थाई कर्मचारियों के संविलियन की नीति बनी तो मौके का फायदा उठाकर मकबूल खान ने अपने बेटे को बिना परीक्षा और इंटरव्यू के परमानेंट नौकरी दिलवा दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button