ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

सरकारी स्कूलों में खाली 40 हजार पदों पर 2023 में भर्ती ।

भोपाल। मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में खाली 40 हजार पदों पर वर्ष 2023 में भर्ती की जाएगी। इसमें प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020 से करीब 18 हजार पदों पर भर्ती की जा रही है। दूसरी ओर अभी कुछ समय पहले मप्र कर्मचारी चयन मंडल की ओर से उच्च माध्यमिक, माध्यमिक व प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए पात्रता परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। ये पात्रता परीक्षाएं मार्च व अप्रैल में ली जाएगी। पात्रता परीक्षा के बाद भर्ती करने के लिए फिर से परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें करीब 18 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। इस बार शिक्षक बनने के लिए अभ्यर्थियों को दो बार परीक्षा देनी होगी। इसके बाद मेरिट सूची तैयार की जाएगी। इससे सरकारी स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था में सुधार आएगा। शासन की ओर से नए साल में करीब 50 हजार पदों पर शिक्षक भर्ती की घोषणा की गई है। शासन ने शिक्षक पात्रता परीक्षा आजीवन के लिए वैध करते हुए भर्ती के समय संबंधित विषय में चयन परीक्षा कराने की व्यवस्था लागू कर दी है। स्कूल शिक्षा विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। यानी अब वर्ष 2018 और 2020 की शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण युवा कभी भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे, लेकिन उम्र 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उन्हें संबंधित विषय की चयन परीक्षा भी उत्तीर्ण करनी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button