ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
खेल

सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हुए क्रिकेटर ऋषभ पंत को लेकर पीएम मोदी ने की प्रार्थना, कहा- हादसे से व्यथित हूं

नई दिल्ली:   प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सड़क हादसे में घायल हुए भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। पंत उस समय बाल-बाल बच गए, जब उनकी लक्जरी कार के शुक्रवार तड़के दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर एक डिवाइडर से टकराने के बाद उसमें आग लग गई। 25  वर्षीय पंत को सिर, पीठ और पैरों में चोट आई हैं, लेकिन उनकी हालत स्थिर है। मोदी ने एक ट्वीट में कहा कि जाने-माने क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ हुए हादसे से व्यथित हूं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और कुशल-क्षेम के लिए प्रार्थना करता हूं।

वहीं बता दें कि भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत आज सुबह सड़क हादसे का शिकार हो गए।  हादसा तब हुआ जब पंत दिल्ली से अपने घर रुड़की जा रहे थे और इसी दौरान उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। पंत को सिर में, पैर में गंभीर चोटें आई हैं. उन्हें अब देहरादून के मैक्स अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है।

उधर, ऋषभ पंत के हादसे को लेकर बीसीसीआई की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि उन्हें सक्षम अस्पताल मल्टीस्पेशियलिटी और ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें चोट लगने के कारण इलाज किया गया था। ऋषभ के माथे पर दो कट लगे हैं, उनके दाहिने घुटने में लिगामेंट फट गया है और उनकी दाहिनी कलाई, टखने, पैर के अंगूठे में भी चोट लगी है और उनकी पीठ पर चोट लगी है. ऋषभ की हालत स्थिर बनी हुई है, और उन्हें अब मैक्स अस्पताल, देहरादून में रेफर कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button