ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

करोड़ो रूपये की शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार प्रदेश में एंटी माफिया अभियान की सख्त कार्रवाई जारी है। खरगोन में 11 एकड़ से अधिक शासकीय भूमि को अभियान चलाकर अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है। मुक्त कराई गई भूमि की कीमत लगभग 60 करोड़ रूपये से अधिक है।

प्राप्त जानकारी अनुसार खरगोन के मांगरूल रोड पर पटवारी हलका न.-5 के खसरा न.-102 और 104 पर अंकित प्रबंधक-कलेक्टर के नाम से दर्ज 11 एकड़ 76 डेसीमल भूमि पर योगेश ठक्कर ने माँ बाघेश्वरी कृषि फार्म बना कर अनाधिकृत रूप से कब्जा कर लिया था। कलेक्टर खरगोन कुमार पुरूषोत्तम, पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने संयुक्त अभियान चला कर अतिक्रमणकर्ता का बेजा कब्जा हटाया है। अतिक्रमित भूमि पर बनाये गये कृषि फार्म और टीन शेड को तोड़ दिया गया है। भूमि को नगर पालिका अधिकारी को अपने आधिपत्य में लेने के निर्देश दिये गये हैं।

बताया गया है कि अतिक्रमणकर्ता पर जिले के मेनगाँव थाने में 2017 से कई धाराओं में प्रकरण दर्ज हैं। प्रकरण की समीक्षा की जाकर कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

Back to top button