ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मुख्य समाचार

मुरैना। अवैध रेत से बन रहा CM राइज स्कूल।

मुरैना के पहाड़गढ़ में पुलिस थाने के ठीक पीछे CM राइज स्कूल बनाया जा रहा है। निर्माण में चंबल से अवैध तरीके से निकाली गई रेत का इस्तेमाल हो रहा है। काफी तादाद में रेत का अवैध भंडारण किया गया है। स्थानीय लोगों ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा कि रेत कैलारस मेन रोड और धनकूड़ा नहर के किनारे से परिवहन कर लाई जा रही है।बता दें, सीएम राइज स्कूल सरकार की महत्वकांक्षी योजना है। मकसद है प्राइवेट स्कूल की तरह सरकारी स्कूल बनाना। स्थानीय लोगों का कहना है कि न सिर्फ अवैध तरीके से रेत लाई जा रही, इसके ढेर भी लगाए जा रहे हैं। ये सब पुलिस थाने के ठीक पीछे हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि न सिर्फ अवैध तरीके से रेत लाई जा रही, इसके ढेर भी लगाए जा रहे हैं। ये सब पुलिस थाने के ठीक पीछे हो रहा है। पुलिस की मिलीभगत से रेत का परिवहन! लोगों का आरोप है कि पिछले दिनों टेंटरा थाना प्रभारी ने जिस प्रकार से रेत माफिया का पक्ष लेते हुए वन विभाग के आरक्षक के साथ मारपीट की और ट्रैक्टर ट्रॉली को वन अमले से छुड़ाकर माफिया को थमा दिया था, उससे यह स्पष्ट हो गया है कि पुलिस और वन विभाग की मिलीभगत से रेत का अवैध कारोबार चल रहा है। CM राइज स्कूल मुरैना के पहाड़गंज इलाके में बनाया जा रहा है। CM राइज स्कूल मुरैना के पहाड़गंज इलाके में बनाया जा रहा है। पहाड़गढ़ पुलिस थाना। इसी के पीछे सीएम राइज स्कूल बनाया जा रहा है। पहाड़गढ़ पुलिस थाना। इसी के पीछे सीएम राइज स्कूल बनाया जा रहा है। डीएफओ बोले, कार्रवाई करेंगे इस संबंध में जब वन विभाग के जिले के डीएफओ स्वरूप दीक्षित से बात की गई तो उन्होंने कार्रवाई की बात कही थी। हालांकि, तीन दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button