ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
बिहार

बिहार नगर निगम चुनाव: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 68 केंद्रों पर वोटों की गिनती जारी

पटनाः बिहार निकाय चुनाव के लिए शुक्रवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। बुधवार को हुए मतदान में राज्य के 23 जिलों में 11,127 उम्मीदवारों का राजनीतिक भाग्य ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) में कैद हो गया था। |

बिहार राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारी ने कहा, ‘‘पटना नगर निगम (पीएमसी), दो नगर परिषदों और 49 नगर पंचायतों सहित 17 नगर निगमों में हुए चुनाव में पड़े वोटों की गिनती 68 मतगणना केंद्रों पर सुबह आठ बजे शुरू हुई।” उन्होंने कहा, ‘‘ये केंद्र बहुस्तरीय सुरक्षा घेरे में हैं। परिणाम दोपहर में आने की उम्मीद है।”

वहीं हिंसा की छिटपुट घटनाओं से राज्य में शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में मतदान प्रभावित हुआ था। इन चुनावों में राज्य के लगभग 62 लाख मतदाताओं में से 57.17 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

Related Articles

Back to top button