ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में आइपीएस संवर्ग के 319 पद पदस्थ हैं सिर्फ 238

भोपाल। मध्य प्रदेश में आइपीएस संवर्ग के कुल स्वीकृत पद 319 हैं, पर पदस्थ सिर्फ 238 हैं। इनमें भी लगभग 10 अधिकारी केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर हैं। पद रिक्त होने की वजह से काम भी प्रभावित हो रहा है। पुलिस मुख्यालय, लोकायुक्त, आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ आदि में एआइजी से एडीजी स्तर तक के पद रिक्त हैं।

हालांकि, पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों का कहना है कि राज्य पुलिस सेवा से आइपीएस में पदोन्नति के लिए डीपीसी (डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी) की बैठक हो चुकी है। इसके 16 पद हैं। इनके अलावा कुछ अधिकारी अभी परिवीक्षा अवधि में प्रशिक्षण ले रहे हैं। इनके आने से संख्या बढ़ जाएगी।

दरअसल, जितनी संख्या में आइपीएस अधिकारी प्रतिवर्ष सेवानिवृत्त हो रहे हैं, उतने पदों पर भर्ती केंद्र से नहीं हो रही है। इसके अलावा काडर रिव्यू होने पर भी आइपीएस के पांच से लेकर 20 प्रतिशत तक पद बढ़ जाते हैं। पिछले वर्ष काडर रिव्यू हुआ था। प्रति पांच वर्ष में रिव्यू करने का नियम है।

पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों का कहना है कि प्रतिवर्ष सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों की जानकारी केंद्र सरकार को लगभग एक वर्ष पहले भेजी जाती है, जिससे भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा सके। इसके बाद भी आवश्यकता के अनुसार भर्ती नहीं होने से प्रदेश में आइपीएस अधिकारियों के अभी 81 पद रिक्त हैं।

हाल ही में हुई डीपीसी की बैठक के बाद राज्य पुलिस सेवा के 13 अधिकारी आइपीएस बन जाएंगे। बाकी तीन के लिफाफे अलग-अलग कारणों से अभी नहीं खोले जाएंगे। इनके और परिवीक्षा अवधि वाले अधिकारियों के आने के बाद भी 50 से अधिक पद रिक्त रह जाएंगे। इस संबंध में पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना का कहना है कि लगभग हमेशा यही स्थिति रहती है। रिक्त पदों पर भर्ती केंद्र सरकार से होती है, इसलिए इसमें कुछ किया भी नहीं जा सकता।

Related Articles

Back to top button