ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

भोपाल की ग्राम पंचायतों में सामूहिक आनंद उत्सव 14 से 28 जनवरी तक

भोपाल। आनंद विभाग द्वारा आनंद उत्सव का आयोजन 14 से 28 जनवरी तक किया जाएगा। जीवंत सामुदायिक जीवन नागरिकों की जिदंगी में आनंद का संचार करता है इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आनंद उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ऋतुराज सिंह ने आनंद उत्सव आयोजन में विकासखंड स्तरीय समिति एवं कार्यक्रम आयोजन समिति गठित करने के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व हुजूर बैरसिया कोलार और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बैरसिया एवं फंदा और मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका बैरसिया को समिति गठन के लिए निर्देश जारी किए गए हैं।
श्री सिंह ने बताया कि राज्य वित्त आयोग के अनुसार तीन ग्राम पंचायतों का एक क्लस्टर बनाया जाकर प्रति क्लस्टर राशि रूपए 15 हजार तक आनंद उत्सव कार्यक्रम में पंचायत द्वारा व्यय की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि आनंद उत्सव कार्यक्रम की विस्तृत कार्य योजना तैयार कर आनंद उत्सव स्थलों की जानकारी के साथ 31 दिसंबर तक कार्यक्रम का विवरण एवं संस्थान की वेबसाइट www.anandsansthanmp.in पर दर्ज करें। आयोजन के दौरान कोविड-19 संबंधी जारी दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें।
श्री सिंह ने बताया कि आनंद उत्सव का उद्देश्य नागरिकों में सहभागिता एवं उत्साह को बढ़ाने के लिए समूह स्तर पर खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है जिसमें कबड्डी खो-खो बोरा रेस रस्साकसी चेयर रेस सितोलिया चम्मच दौड़ नीबू दौड के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे लोक संगीत नृत्य गायन भजन कीर्तन नाटक एवं स्थानीय स्तर पर अन्य कार्यक्रम किए जा सकेंगे।

Related Articles

Back to top button