ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

ग्वालियर शहर के ब्राइड कॉलेज के संचालक प्रशांत सिंह परमार के लापता बेटे का शव यूपी के झांसी के पास जली हालत में बरामद।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर के ब्राइड कॉलेज के संचालक प्रशांत सिंह परमार के लापता बेटे का शव यूपी के झांसी के पास जली हालत में बरामद हुआ है। उनका बेटा अभय सिंह परमार (23) उर्फ प्रखर 2 दिन से लापता था। देर रात उसकी कार नगर निगम ऑफिस के पास खड़ी मिली। इसके बाद परिवार वाले रात करीब 12 बजे विश्वविद्यालय थाना पहुंचे। उन्होंने करन वर्मा पर संदेह जताया। पुलिस ने रात में ही करन को हिरासत में ले लिया। मामले में संदेही नगर निगम कर्मचारी ने पुलिस को बताया था कि पैसों के विवाद में युवक की हत्या कर शव नदी में फेंक दिया है, लेकिन शव कहां फेंका, यह नहीं बताया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। अब शव बरामद होने के बाद पुलिस नए सिरे से जांच में जुट गई है। ग्वालियर के सिटी सेंटर सत्यम रेजीडेंसी में रहने वाले प्रशांत सिंह परमार स्कूल-कॉलेज संचालक हैं। उनके ब्राइड नाम से शिक्षा संस्थान हैं। उनका बेटा अभय सिंह परमार (23) उर्फ प्रखर पिता के कामकाज में उनकी मदद करता था। प्रशांत सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर करन वर्मा बेटे को बुलाकर ले गया था। दोनों कार से निकले थे। करन वर्मा नगर निगम में कम्प्यूटर ऑपरेटर है। रात तक नहीं लौटा, तो फोन किया। दोनों के मोबाइल भी स्विच ऑफ मिले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button