ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

भोपाल। मध्यप्रदेश के समस्त राजपूत संगठनों की विजय, श्री राजपूत महापंचायत के अध्यक्ष कुंवर राघवेंद्र सिंह तोमर की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने सीएम शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की.और मुख्यमंत्री को 21 सूत्रीय मांगपत्र भी सौंपा।

भोपाल। सीएम ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को ध्यान से सुना और राज्य सरकार से संबंधित सभी मांगें पूरी करने का भरोसा दिलाया... साथ ही सीएम ने राजपूत समाज के बीच संवाद का जिम्मा सहकारिता मंत्री डॉ. अर​विंद सिंह भदौरिया को सौंपा... कुंवर राघवेंद्र सिंह तोमर ने बताया प्रतिनिधिमंडल में 28 राजपूत—क्षत्रिय संगठन शामिल थे... सभी राजपूत संगठनों ने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करने के लिए राजधानी में विशाल सम्मेलन आयोजित किया जाएगा... जिसमें सीएम शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि होंगे... मांग पत्र में महाराणा प्रताप जयंती पर शासकीय अवकाश घोषित करने, महारानी पद्मावती के नाम पर संग्रहालय बनाने, सीडीएस जनरल बिपिन रावत की प्रतिमा के लिए जगह आवंटित करने, एससी—एसटी एक्ट में बिना जांच गिरफ्तारी नहीं करने समेत 21 मांगें हैं... इनमें राजपूत समाज के ​लिए शिक्षा, रोजगार, व्यापार, चिकित्सा समेत कई अहम मांगें शामिल हैं, जिससे समाज का चहुंमुखी विकास हो सके... प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसौदिया, श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह चौहान, अभय सिंह परमार, सत्यपाल सिंह भदौरिया, पृथ्वीराज सिंह चौहान प्रमुख रूप से शामिल रहे। सीएम से श्री राजपूत महापंचायत का डेलिगेशन मिला । अध्यक्ष कुंवर राघवेंद्र सिंह तोमर ने की अगुवाई 28 राजपूत संगठन प्रतिनिधिमंडल में थे शामिल। सीएम ने राज्य सरकार से संबंधित मांगें मानीं । शिक्षा, रोजगार, व्यापार समेत 21 महत्वपूर्ण मांगें सीएम का आभार जताने राजधानी में 5 जनवरी को होगा सम्मेलन।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button