ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

इंदौर बायपास पर खड़े ट्रक में घुसी यात्रियों से भरी बस,29 लोग घायल

भोपाल: मंगलवार को इंदौर बायपास पर बड़ा सड़क हादसा हो गया।देवास से आ रही एक यात्रियों से भरी बस इंदौर बायपास पर खड़े ट्रक में जा घुसी।इस हादसे में 29 लोग घायल हुए है।सभी को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया है।खैरियत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई।अस्पताल में भर्ती घायल भी खतरे से बाहर हैं। शिप्रा थाना पुलिस मामले में जांच कर रही है।प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बस बस एक वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में सड़क पर खड़े ट्रक में जा घुसी।

मामले की जानकारी देते हुए शिप्रा थाना पुलिस ने बताया कि देवास से रूबी ट्रेवल्स की बस से यात्री इंदौर आ रहे थे।ये सभी इंदौर के मूसाखेड़ी में बैग बनाने की एक कंपनी जा रहे थे।सभी लोग देवास के हैं और इंदौर की कंपनी में काम करते है तथा स्टाफ बस से रोजाना आते-जाते है।मंगलवार को डकाच्या में यात्रियों से भरी बस एक वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में सड़क पर खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में 29 लोग घायल हुए हैं।इसी बस से घायलों को एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां उनका उपचार किया गया।घायलों में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है।

Related Articles

Back to top button