ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

अंगीठी सेंकना पड़ा भारी ! पति-पत्‍नी बेहोश, गर्भ में पल रहे बच्‍चे की हुई मौत

नैनीताल : शहर में बढ़ती ठंड में बंद कमरे में अंगीठी सेंकना खतरे का सबब बन रहा है। यहां अंगीठी की गैस लगने से दंपती मूर्छित हो गया। गैस लगने से गर्भवती महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गयी। फिलहाल महिला को अस्पताल में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।जानकारी के मुताबिक तल्लीताल निवासी ललित ने शनिवार रात कमरे में अंगीठी जलाई थी। खाना खाने के बाद ललित व उसकी पत्नी दीपिका दोनों सो गए। देर रात एकाएक ललित का सिर घूमने लगा तो अंगीठी की गैस सिर चढ़ने पर उसने फोन कर पड़ोसियों को सूचना दी तो पड़ोसियों को दोनों मूर्छित पड़े मिले।

डॉक्‍टर ने गर्भ में पल रहे भ्रूण की मौत की पुष्टि की

तत्काल दोनों को बीडी पांडे अस्पताल लाया गया। जहां दोनों को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा था। रविवार सुबह होश में आने के बाद चिकित्सकों को महिला के गर्भवती होने की जानकारी मिली। अल्ट्रासाउंड कराया गया तो गर्भ में पल रहे भ्रूण में हलचल हो रही थी, मगर देर शाम जांच के दौरान हलचल बंद हो गयी।पीएमएस डॉ एलएमएस रावत ने गर्भ में पल रहे भ्रूण की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि फिलहाल महिला को ऑब्जर्वेशन के लिए अस्पताल में भर्ती रखा गया है। 24 घंटे बाद ऑपरेशन कर मृत भ्रूण को निकाला जाएगा।

Related Articles

Back to top button