ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

सबलगढ़। युवक कांग्रेस ने जलाया मुख्यमंत्री का पुतला,संविदा स्वास्थ कर्मियों को रस्सी से बांधकर थाने ले जाने पर जताया विरोध।

सबलगढ़ संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की प्रदेशव्यापी हड़ताल पूरे प्रदेश में 15 दिसंबर से लगातार की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री प्रभु राम चौधरी को 24 दिसंबर के दिन ज्ञापन देने के लिए घेराव किया था, जिसके बाद संविदा कर्मियों को थाने पहुंचा दिया था। इस घटना के विरोध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन युवक कांग्रेस ने किया है। आज सोमवार को दोपहर बाद राम मन्दिर चौराहे पर युवक कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक पचौरी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। 15 दिसंबर से अपनी जायज मांगो को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मी प्रदेश व्यापी हड़ताल पर हैं। शनिवार 24 दिसंबर को राजधानी भोपाल में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधारी से अपनी मांगों के लिए बात करने पहुंचे। इसके बाद संविदा स्वास्थ्य कर्मियों को पुलिस ने रस्सियों से बांधकर थाने ले जाकर बंधक बनाया। जिसके विरोध में सबलगढ़ में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन किया गया है। ये रहे मौजूद कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगदीश बंसल, श्रीपति प्रजापति, गोपाल सोनी, संदीप शर्मा, हरीश शुक्ला, ग्यासिया गुर्जर, ओमप्रकाश, सतेंद्र कुलदीप, अनिल, प्रदीप गुर्जर आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button