ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मनोरंजन

मराठी एक्ट्रेस ने साजिद खान पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

‘बिग बॉस 16’ में नजर आ रहे साजिद खान पर लग रहे आरोपों का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। शर्लिन चोपड़ा, अहाना कुमार, मंदाना करीमी के बाद अब मराठी अभिनेत्री जयश्री गायकवाड़ ने साजिद खान पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। अभिनेत्री ने एक वीडियो शेयर कर अपनी आपबीती बताई है। अभिनेत्री का आरोप है कि जब वह काम के सिलसिले में साजिद खान से मिलने गईं, तो उनके साथ गलत व्यवहार किया गया था।

साजिद खान जब से बिग बॉस का हिस्सा बने हैं, उन्हें लेकर आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। वहीं, अब मराठी अभिनेत्री जयश्री गायकवाड़ ने वीडियो शेयर कर कहा, ‘मैं मराठी और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में पिछले काफी समय से काम कर रही हूं। आठ साल पहले एक कास्टिंग डायरेक्टर ने मुझे पार्टी में साजिद खान ने मिलाया था, जिसके बाद मैं काफी खुश हो गई थी। उन्होंने मुझसे कहा कि कल आप ऑफिस आ जाओ, मैं एक फिल्म कर रहा हूं तो शायद आपके लिए कुछ निकले।’

इसके आगे अभिनेत्री ने कहा, ‘मैं गई तो वो ऑफिस में अकेले थे। वो मुझे यहां वहां टच करने लगा, गंदे गंदे कमेंट्स पास करने लगा। मुझे कहा कि तुम बहुत खूबसूरत हो, पर मैं तुझे क्यों काम दूं? मैंने कहा कि आप क्या चाहते हो सर, मैं अच्छी एक्टिंग करती हूं। उसने बोला एक्टिंग से काम नहीं चलता है। मैं जो बोलूंगा, जो कहूंगा वो तुझे करना पड़ेगा। ये सुनकर मुझे बहुत गुस्सा आया और मैं वहां से निकल गई।’

बता दें कि मीटू के दौरान साजिद खान पर कई अभिनेत्रियों ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। इसके बाद साजिद खान के करियर पर भी असर पड़ा था। वहीं, इस साल वह ‘बिग बॉस 16’ में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button