ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
राजनीति

जन आंदोलन बन गई है भारत जोड़ो यात्रा: कांग्रेस

नई दिल्ली| कांग्रेस ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा एक जन आंदोलन बन गया है, अधिक से अधिक लोग इसमें शामिल हो रहे हैं और पार्टी अगले साल भी इस गति को बनाए रखेगी। पार्टी की बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, भारत जोड़ो यात्रा एक आंदोलन बन गया है, आप लोग उसके बारे में जानते हैं। इस यात्रा में प्रतिदिन लाखों लोग भाग ले रहे हैं। कन्याकुमारी से शुरू हुई, अब यात्रा हरियाणा में है। आज तक इस यात्रा में करोड़ों लोग शामिल हो चुके हैं। यात्रा में कांग्रेस नेताओं के अलावा आम लोगों ने भी उत्साह से भाग लिया..इस यात्रा में उनकी भागीदारी बहुत बड़ी है।

बैठक में देश भर में इतनी बड़ी यात्रा करने के लिए राहुल गांधी की भी सराहना की गई। वेणुगोपाल ने यह भी कहा कि चूंकि यह यात्रा देश में सबसे बड़े आंदोलन के रूप में उभरी है, इसीलिए, कांग्रेस संचालन समिति ने 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरु करने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा, यह जमीनी स्तर पर दो महीने का व्यापक अभियान होगा। वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में ब्लॉक स्तर पर दो महीने तक लगातार पदयात्रा होगी, जबकि राज्य इकाइयां यात्रा संचालन के लिए प्रत्येक ब्लॉक के लिए दो नेताओं को नियुक्त करेंगी। यात्रा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में निकाली जाएगी, लेकिन यात्रा का नेतृत्व करने के लिए राज्य इकाई द्वारा प्रतिनियुक्त दो नेता होंगे।

उन्होंने कहा- इस यात्रा के साथ-साथ ग्राम-स्तरीय सभाएं होंगी, गांवों के प्रभावशाली लोगों से संवाद होगा और विशाल जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। फिर, इस यात्रा का समापन राज्य की राजधानी में एक विशाल रैली के साथ होगा, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे या राहुल गांधी भाग लेंगे।

वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में एक दिन राज्यों की राजधानियों में एक अलग महिला यात्रा होगी।

Related Articles

Back to top button