ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
दिल्ली NCR

विकासपुरी के DDA मार्केट में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

दिल्ली में शनिवार की सुबह एक किराना दुकान में आग लग गई। आग से दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। दुकान से धुआं निकलते देख मौके पर भीड़ का जमावड़ा हो गया। लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। घटना विकासपुरी क्षेत्र के डीडीए बाजार की है।  सूचना पाकर दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे हैं। आग इतनी भीषण है कि दमकल की 11 गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।हालांकि आग कैसे लगी इसके बारे में अभी जानकारी नहीं हो पाई है।

फायर डायरेक्टर अतुल गर्ग ने बताया कि सुबह 5:50 बजे विकासपुरी के डीडीए मार्केट स्थित अग्रवाल जनरल स्टोर की बिल्डिंग में आग लगने की सूचना मिली थी। जनकपुरी, हरि नगर और आसपास के फायर स्टेशन से आग बुझाने वाली गाड़ियां तुरंत भेजी गई। आग पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड की 55 कर्मियों की टीम लगी हुई हैं।

Related Articles

Back to top button