ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

एनसीएल को समय से फाइनेंशियल स्टेटमेंट जमा करने के लिए लगातार तीसरी बार मिला सम्मान

समय से छमाही वित्तीय विवरण जमा कर बनी कोल इंडिया की अव्वल कम्पनी

गुरुवार को कोल इंडिया मुख्यालय में एनसीएल के वित्त विभाग एवं कॉरपोरेट अकाउंट्स की टीम को वर्ष 2022 23 के अर्धवार्षिक फाइनेंसियल स्टेटमेंट (वित्तीय विवरण) को समय से जमा करने के लिए पहला पुरस्कार दिया गया । वित्त विभाग की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सभी वित्तीय जानकारियों को समय से कोल इंडिया मुख्यालय को उपलब्ध करवाया है।

एनसीएल को यह पुरस्कार निदेशक(वित्त) समन्वय बैठक के दौरान दिया गया। इस दौरान कोल इंडिया की सभी सहायक कम्पनियों के निदेशक(वित्त) सहित एनसीएल की ओर से कम्पनी के निदेशक (वित्त) श्री राजनेश नारायण, माप्रबंधक(वित्त) श्री दीपेन मेहरा व अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इस उपलब्धि पर कम्पनी के सीएमडी श्री भोला सिंह व निदेशक मंडल ने वित्त विभाग की टीम को बधाई दी है।

एनसीएल ने जीता इंटर सब्सिडियरी फाइनेंस बैडमिंटन टूर्नामेंट का ख़िताब

कोल इंडिया में आयोजित इंटर सब्सिडियरी फाइनेंस बैडमिंटन टूर्नामेंट २०२२-२३ में एनसीएल फाइनेंस की युवा और उत्साही टीम ने एक बार फिर से अपना लोहा मनवाते हुए ख़िताब को अपने नाम किया है। 22 दिसंबर की शाम को सीआईएल बैडमिंटन कोर्ट में श्री विपिन कालरा और श्री प्रतीक सिंह की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की । इस प्रतियोगिता में सीआईएल मुख्यालय सहित सभी सहायक कम्पनियों की टीम ने भी कड़ी प्रतिस्पर्धा दी।

Related Articles

Back to top button