ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
उत्तरप्रदेश

10 व 11 अक्टूबर को नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश

आगरा: आगरा में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए दो दिन स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। इसको लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक ने आदेश जारी कर दिया है। आदेश का पालन न करने वाले स्कूलों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।शहर में दो दिन से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 11 अक्टूबर तक तेज बारिश होने की संभावना जताई है। ऐसे में शिक्षक संगठनों ने बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर स्कूलों में छुट्‌टी के लिए जिलाधिकारी से मांग की थी। ऐसे में मौसम को देखते हुए डीआईओएस ने 10 व 11 को अक्टूबर को नर्सरी से 12वीं तक सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। इस अवधि में शिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण सहित अन्य विभागीय कार्य का संपादन किया जाएगा।डीआईओएस द्वारा अवकाश के लिए जारी आदेश।24 घंटे में 70 एमएम से ज्यादा बारिशआगरा में शनिवार से लगातार बारिश हो रही है। रविवार को भी दिनभर बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में आगरा में 70 एमएम से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। ऐसे में परिषदीय विद्यालयों की जर्जर हालत को देखते हुए शिक्षक संगठनों ने अनहोनी से बचने के लिए अवकाश की मांग की थी। शिक्षक संगठनों की मांग को देखते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक ने दो दिन की छुट्‌टी का आदेश निकाल दिया है। डीआईओएस मनोज कुमार का कहना है कि आदेश का पालन न करने वाले स्कूलों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button