ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मुख्य समाचार

इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे सोनू सूद कोरोनावायरस के नए वेरिएंट बीएफ 7 को लेकर कहा मेरा नंबर वही है ज़रूरत पड़े तो याद करना।

इंदौर। लॉकडाउन में फंसे हुए नागरिकों को उनके घर तक पहुंचाने के बाद देश के हीरो बने फिल्म अभिनेता सोनू सूद आज इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे। कोरोनावायरस के नए वेरिएंट बीएफ 7 को लेकर चिंता की स्थिति में सोनू सूद ने कहा कि मेरा मोबाइल नंबर वही है, जरूरत पड़े तो फोन करिएगा। फिल्म अभिनेता सोनू सूद उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी यहां चुका हूं। उल्लेखनीय है कि सोनू सूद ने लोक डाउन के बाद कोरोनावायरस के दूसरे और तीसरे दौर में भी मरीजों की काफी मदद की थी। हजारों मरीजों को वह इंजेक्शन उपलब्ध कराए थे, जो किसी भी कीमत पर उनके शहर में नहीं मिल रहे थे। इंदौर वालो, ऐसे ही कमाल का काम करते रहो: सोनू सूद इंदौर एयरपोर्ट पर एक्टर सोनू सूद मीडिया से रुबरु हुए। इस चर्चा के दौरान उन्होंने इंदौर की जमकर तारीफ की। सोनू सूद ने कहा - मुझे अच्छा लगता है, इतना खूबसूरत आपने इसे बना दिया है। इंदौर हमेशा से मेरा घर ही रहा है। बचपन से मैं आता रहा हूं छुट्टियों में। सब जगह देखी हुई है चाहे पलासिया हो, छप्पन हो, सराफा बाजार हो कोशिश करूंगा वापस जाने की। अच्छा लग रहा है इंदौर को इतने सालों से मोस्ट ब्यूटीफुल सिटी का अवॉर्ड मिल रहा है। ऐसे ही कमाल का काम करते रहो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button