ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मनोरंजन

25 साल छोटी एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं लियोनार्डो डिकैप्रियो? 

आइकॉनिक फिल्म ‘टाइटैनिक’ से मशहूर हुए अभिनेता लियोनार्डो डिकैप्रियो आज इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन चुके हैं।  वहीं, लियोनार्डो डिकैप्रियो अपनी प्रोफेशनल लाइफ की ही तरह पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों बटोरते हैं। लियोनार्डो डिकैप्रियो अक्सर ही अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर चर्चा में आ जाते हैं। वहीं, अब उन्हें एक बार फिर यंग मॉडल के साथ डिनर डेट पर स्पॉट किया गया, जिसके बाद से ही उनकी डेटिंग की खबरें आने लगी हैं।

दरअसल, लियोनार्डो डिकैप्रियो और मॉडल विक्टोरिया लमास को कुछ दिनों पहले ही डिनर के लिए जाते देखा गया था। उसी के बाद से दोनों की डेटिंग की बातें चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि लियोनार्डो और विक्टोरिया में 25 साल का अंतर है। 48 साल के अभिनेता 23 साल की मॉडल के साथ एक रेस्टोरेंट में स्पॉट किए गए थे। जहां दोनों पहले रेस्टोरेंट से अलग-अलग बाहर आए लेकिन बाद में एक ही कार में रवाना हुए।

विक्टोरिया लमास एक अभिनेत्री हैं, जो फैल्कन क्रेस्ट में नजर आए अभिनेता लोरेंजो लमास की बेटी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक सूत्र ने बताया कि विक्टोरिया लमास और लियोनार्डो डिकैप्रियो के बीच कुछ नहीं चल रहा है, लेकिन सोशल मीडिया यूजर इस सिलसिले में कुछ और ही ख्याल रखते हैं। दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है, जिसको लेकर यूजर्स का कहना है कि वे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। बता दें कि लियोनार्डो डिकैप्रियो का इसी साल अपनी एक्स गर्लफ्रेंड कैमिला मोरोन से ब्रेकअप हुआ था। कैमिला मोरोन 25 साल की थीं और ऐसे में उनसे ब्रेकअप के बाद लियोनार्डो को जमकर ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था। लोगों का कहना था कि वह 25 साल से ज्यादा की लड़कियों को डेट नहीं करते हैं।

 

Related Articles

Back to top button