ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

सड़क सुरक्षा माह’’ के अन्तर्गत एन0सी0सी0 कैडेट के छात्र-छात्राओं द्वारा आम जनमानस को किया गया जागरूक

श्रावस्ती। जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने बताया है कि शासन के मंशानुसार जनपद में ’’सड़क सुरक्षा माह’’ 05 जनवरी, 2023 से प्रारम्भ हुआ है, जो 04 फरवरी, 2023 तक चलेगा। जिसके तहत सोमवार को ’’सड़क सुरक्षा माह’’ के 12वें दिन विकास खण्ड इकौना अन्तर्गत जगतजीत इंटर कॉलेज के एन0सी0सी0 कैडेट के छात्र-छात्राओं द्वारा आम जनमानस में सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया। जिसमें वाहन चालकों एवं परिचालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया तथा आटो, टैम्पो, टैक्सी, चालकों को सड़क सुरक्षा हेतु प्रशिक्षण भी दिया गया। इस दौरान सड़क सुरक्षा सम्बन्धी पम्पलेट का भी वितरण किया गया। इसके साथ ही परिवहन निगम की बसों के चालको/परिचालकों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर यात्री/मालकर अधिकारी रणवीर सिंह चौहान ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि सभी को यातायात नियमों का सदैव पालन करना चाहिए। जिससे कि स्वयं के साथ-साथ दूसरों को भी सड़क दुर्घटनाओं से बचाया जा सके। उन्होने कहा कि शराब पीकर वाहन कदापि न चलायें, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग बिल्कुल न करें। उच्च मानक वाले हेल्मेट एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीटबेल्ट का प्रयोग करें, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक यातायात मनीष पांडे, उप निरीक्षक यातायात मोहम्मद शमीम, उप प्रधानाचार्य जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना घनश्याम, प्रवक्ता राम बिहारी वाजपेई,एनसीसी प्रशिक्षक उदयभान पांडे, सहायक एनसीसी हनुमान प्रसाद, वरिष्ठ सहायक सचिन शुक्ला, यातायात मुख्य आरक्षी रविंदर यादव, यातायात मुख्य आरक्षी संदीप सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button