ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

दिसंबर के आखिरी में लुढ़केगा पारा

भोपाल  । मध्यप्रदेश में ठंड फिर कंपकंपाने लगी है। उमरिया नौगांव ग्वालियर पचमढ़ी रायसेन में रात के पारे में गिरावट आई है। दिसंबर के आखिरी दिनों में पारा और भी नीचे लुढ़केगा। कुछ शहरों में हल्की बारिश होने का अनुमान भी है। अभी ग्वालियर महाकौशल बुंदेलखंड और बघेलखंड में रातें अन्य शहरों के मुकाबले ज्यादा कंपाने वाली हो गई हैं। पारा साढ़े 5 से 10 डिग्री के बीच रहा है। उमरिया के अलावा ग्वालियर पचमढ़ी रायसेन जबलपुर खजुराहो नौगांव रीवा सतना सीधी मालंजखंड में भी पारा काफी नीचे पहुंच गया है। इससे ठंड का असर है।

दूसरी ओर कई शहर ऐसे हैं जहां पर पारे में उतार-चढ़ाव रहा। भोपाल में तापमान में बढ़ोतरी हो गई और पारा 13 डिग्री के आसपास रहा। गुना इंदौर खरगोन राजगढ़ रतलाम आदि शहरों में भी पारे में बढ़ोतरी हुई। हालांकि गुरुवार से पारे में गिरावट होने लगेगी। मौसम वैज्ञानिक अशफाक हुसैन ने बताया कि एक-दो दिन में एक बार फिर हल्के बादल आ सकते हैं। इससे रात का तापमान बढ़ सकता है। 25 दिसंबर तक तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

Related Articles

Back to top button