ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

सभी पुलिसकर्मियों को मास्क पहनना अनिवार्य, ADG ने जारी किए निर्देश

देश में कोरोना के नये वेरिएंट के दस्तक देने के साथ ही सरकार सतर्क मोड में आ गई है। यूपी में सीएम योगी ने बृहस्पतिवार को टीम 9 के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। इस बैठक में सीएम योगी ने जिम्मेदार अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। जिसमें सभी पुलिस कर्मियों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनने और सेनिटाइजर का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी किए ये निर्देश

1- एडीजी एलओ के यहां जारी किए गए पत्र में सभी पुलिस कार्मिकों को मास्क पहनने के निर्देश दिए गए हैं साथ ही सेनेटाइजर का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने व सोशल डिस्टैसिंग के लिए भी निर्देशित किया गया है।

2- सभी पुलिस कार्मिकों का शतप्रतिशत टीकाकरण (प्रथम, डबल व बूस्टर डोज) कराने के लिये भी कहा गया है।

3- कमिश्नरेट व जिलों में उपलब्ध सभी पब्लिक एड्रेस सिस्टम को चेक कराकर पुनः प्रभावी रूप से क्रियाशील कराने के निर्देश दिए गए हैं। नये पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाने के लिए स्थान चिन्हीकरण की कार्यवाही अविलम्ब कराने के लिये कहा गया है। साथ ही इस सम्बन्ध में अद्यतन स्थित से इस मुख्यालय को अवगत कराने के लिये भी कहा गया है।

4- वहीं इन्ट्रीगेटेड कमाण्ड कन्ट्रोल सेन्टर ( ICCC) पर जिलाधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए पुलिस कर्मियों को भी तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं।

5- भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टैसिंग का पालन कराने के भी निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button