ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

इंटरनेट मीडिया फ्रेंड ने विवाहिता से किया दुष्कर्म तीन शादियां कर चुका है आरोपित

भोपाल। जहांगीराबाद के बरखेड़ी इलाके में रहने वाली विवाहिता के साथ दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित युवक से उसकी पहचान इंटरनेट मीडिया पर हुई थी। जल्‍द ही दोनों के बीच नजदीकी संबंध हो जाने पर युवक उसे अपने एक दोस्त के घर ले गया। यहां पर उसने विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जब विरोध किया तो आरोपित ने शादी का झांसा देकर उसे चुप करा दिया। आरोपित युवक पहले भी तीन शादियां कर चुका है। पिछले दिनों युवक ने जब शादी करने से मना कर दिया, तो विवाहिता ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत कर दी। पुलिस ने दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

जहांगीराबाद पुलिस के मुताबिक 32 वर्षीय महिला बरखेड़ी इलाके में रहती है। उसे दो बच्चे हैं। मार्च के महीने में इंटरनेट मीडिया के जरिए महिला की पहचान महफूज नाम के युवक से हो गई थी। जल्द ही दोनों के बीच नजदीकी संबंध हो गए। इसी दौरान महफूज महिला को अपने दोस्त के घर पर लेकर गया। यहां पर उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। ज्यादती करने के बाद उसने महिला को जल्द ही शादी का झांसा दे दिया। इसके बाद उसने महिला का शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। पिछले दिनों जब महिला ने शादी का दबाव डाला तो महफूज ने शादी करने से साफ मना कर दिया। महिला ने उसे मनाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद पीड़िता ने महिला थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने दुष्‍कर्म की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। आरोपित की तलाश के लिए उसके मोबाइल फोन से उसकी लोकेशन निकाली जा रही है। पुलिस का दावा है कि जलद ही आरोपित की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Related Articles

Back to top button