ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
राजनीति

राज्यसभा और लोकसभा में कोरोना का असर धनखड़ और बिरला ने पहना मॉस्क

नई दिल्ली । कई देशों में कोविड-19 का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। चीन के बाद अब जापान कोरिया ब्राजील और अमेरिका में भी कोरोना के केस बढ़ रहे है। इसकारण भारत में भी सतर्कता बढ़ती दिखाई दे रही है। भारत में भी कोरोना का असर साफ तौर पर दिखने लगा है। इस बीच गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना को लेकर एक बड़ी समीक्षा बैठक भी बुलाई है। दूसरी ओर संसद की कार्यवाही के दौरान भी बढ़ते कोरोना मामले का असर साफ तौर पर दिखाई दिया। दरअसल संसद की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मास्क पहन रखा था। इसके अलावा कुछ सांसदों ने भी मास्क के पहना था। इसके पहले बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने अधिकारियों के साथ कोरोना को लेकर एक बड़ी बैठक की थी।

स्वास्थ्य मंत्री की बैठक में इस बात को स्वीकार किया गया कि फिलहाल भारत में कोरोना के मामलों में कोई बढ़ोतरी नहीं दिख रही है। लेकिन वैरिंएट की पहचान के लिए सर्विलांस और ट्रैकिंग बेहद जरूरी है। इसके अलावा इस बैठक के बाद लोगों से बूस्टर डोज लेने की भी अपील की गई है। नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने बताया कि अब तक 27-28 प्रतिशत लोगों ने ही बूस्टर डोज लिया है। इसके बाद लोगों को बूस्टर डोज ले लेनी चाहिए। उन्होंने अपील भी की है कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनकर रहे।

Related Articles

Back to top button