ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
दिल्ली NCR

दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र 17 मार्च से होगा शुरू, कैलाश गहलोत करेंगे पेश….

दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र 17 मार्च से शुरू होगा। दिल्ली सरकार 21 मार्च को वर्ष 2023-24 के लिए अपना वार्षिक बजट पेश करेगी। दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र 21 मार्च से आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया की उपस्थिति के बिना शुरू होगा।

इस बार दिल्ली सरकार का बजट मंत्री कैलाश गहलोत द्वारा पेश किया जाएगा। बता दें कि 2015 के बाद यह पहली बार है कि दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया बजट पेश नहीं करेंगे। हाल ही उन्हें दिल्ली की नई शराब नीति 2021-22 में कथित भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया गया। वह फिलहाल सीबीआइ रिमांड में हैं।

दिल्ली के दो मंत्रियों ने दिया था इस्तीफा

गौरतलब है कि मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने सोमवार शाम (27 फरवरी) को अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दोनों का इस्तीफा भी मंजूर कर लिया। इसके बाद 28 फरवरी को एलजी ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया। सत्येंद्र जैन को 30 मई को गिरफ्तार किया गया था और फिलहाल वह तिहाड़ जेल में बंद हैं।

Related Articles

Back to top button