ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

मुरैना में आंगनवाड़ी भवन अधूरे, राशि निकाली:SP ऑफिस पहुंचा फरियादी, बोला- खुले में बैठते हैं बच्चे ।

मुरैना में दो आंगनवाड़ी केन्द्रों के भवनों के निर्माण अधूरा पड़ा है। उन केन्द्रों के अधूरे बने भवनों में कंडे सुखाए जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ इन आंगनवाड़ी भवनों की राशि पूर्व सरपंच द्ारा निकाली जा चुकी है। गांव के बच्चों को हो रही परेशानी को लेकर फरियादी धर्मेन्द्र कुशवाह एसपी ऑफिस पहुंचा और उस राशि की वसूली कर भवनों का निर्माण कराने की गुहार लगाई। बता दें, कि ग्राम पंचायत खबरौली व विसंगपुर में वर्ष 2008-9 में महिला बाल विकास मद से दो लाख, चालीस हजार रुपए का निर्माण पृथक-पृथक स्वीकृत किया गया था। पहली किश्त के रुप में एक लाख, बीस हजार रुपए एवं दूसरी किश्त के रुप में 80 हजार रुपए तथा कुल मिलाकर दो लाख रुपए पृथक-पृथक दोनों आंगनवाड़ी भवनों के लिए पूर्व सरंपच अर्जुन सिंह कुशवाह को दिए गए थे। लेकिन पूर्व सरपंच ने दोनों आंगनवाड़ी भवनों की राशि तो निकाल ली लेकिन उनका काम अधूरा छोड़ दिया। वसूली का पत्र वसूली का पत्र आधी-आधी राशि का कराया काम बाद में महिला एवं बाल विकास द्वारा जब दोनों अधूरे आंगनवाड़ी भवनों का मूल्यांकन कराया गया तो संबंधित उपयंत्री ने पाया कि कुल 1 लाख, 24 हजार, 786 रुपए का निर्माण कराया गया है। इसी प्रकार खबरौली गांव में भी उपयंत्री ने एक लाख, 38 हजार, 520 रुपए के निर्माण कार्य को किया जाना बताया। इस प्रकार पूर्व सरपंच से विसंगपुर गांव के आंगनवाड़ी भवन के लिए 75214 रुपए तथा खबरौली गांव के भवन के लिए 61480 रुपए वसूली का नोटिस जारी किया गया था। यह नोटिस आदेश 22 सितंबर 2020 को जारी किया गया था लेकिन उसके बाद न तो पूर्व सरपंच ने रुपयों की अदायगी की और न ही निर्माण कार्य कराया। जिससे दोनों गावों के आंगनवाड़ी केन्द्रों के भवन अधूरे बने हैं तथा उनमें कंडे थापे जा रहे हैं। वसूली का दूसरा पत्र वसूली का दूसरा पत्र बच्चों को बैठने की नहीं जगह पूर्व सरपंच द्वारा अधूरा निर्माण कराए जाने से सबसे अधिक नुकसान दोनों गांवों के उन बच्चों को हुआ है जो आज भी भवन के लिए परेशान हो रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button