ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

गोरमी पुलिस ने किया चोरी का किया खुलासा: हत्ते चढ़ा अंतर्राज्जीय चोर।

(अशोक सिंह नरवरिया ) गोरमी। श्रीमति सपना पत्नी आशीष नरवरिया उम्र 26 निवासी महेबा का पुरा थाना माता बसेया जिला मुरैना ने थाना गोरमी में आकर रिपोर्ट किया कि तीन चार दिन पहले में अपने मायके, पिता सुभाष नरवरिया निवासी गोरमी में आई थी। उक्त रात्रि दिनांक 17/12/22 को हम सब लोग खाना खाकर सो गये थे। उक्त रात्रि में किसी अज्ञात चोरों दृारा मेरे घर में घुस कर मेरे बैग में रहे मगलसूत्र, जंजीर, कान के बृजवाला, दो अंगूठी साथ ही एक जोड़ी चांदी की पायल एवं 5000 हजार रुपए नगदी, कुल कीमत 1,90,000 रुपए चुरा लेगये। उक्त रिपोट पर थाना गोरमी में 381/22 धारा 457,380 ताहि. कायम कर विवेचना में लिया गया। *बरिष्ठ अधिकारियों ने जांच के लिये किया टीम का गठन* उक्त घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए श्री मान पुलिस अधीक्षक महोदय भिण्ड, एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय, तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री आर. के. एस. राठौर के मार्गनिर्देशन में थाना गोरमी की टीम गठित कर जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने तथा माल मरुस्का बरामद करने हेतु निर्देशन किया गया था। *मुखविर दृारा मिली सूचना* इसी तारतम्य में विश्वसनीय मुखविर दृारा थाना प्रभारी गोरमी सेंगर को सूचना प्राप्त हुई जिस पर थाना प्रभारी गोरमी ने तत्काल कार्य वाही करते हुए संदेही निवासी गोरमी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर कडाई से पूछ ताछ की तो उसने दिनाँक 17/12/22 को फरियादिया श्रीमती सपना नरवरिया के यहाँ चोरी करना तथा उक्त माल मरुस्का के संबंध में पूछ ताछ की तो आरोपी दृारा बताया की चोरी किया हुआ मरुस्का गोले के मंदिर ग्वालियर में एक किराये से कमरा ले रखा है जिसमें उक्त माल रखा है जिसकी निसादेही पर से कमरे से माल जप्त किया तथा आरोपी के कमरे से अन्य सामाग्री जप्त की जो चोरी की होना बताया। शातिर चोर पर थाना गोरमी में तीन अपराध व एक मेहगाव तथा एक जौवनेर जिला जयपुर राजस्थान तथा एक अपराध थाना अम्बोली मुंबई महाराष्ट्र में चोरी के अपराध दर्ज है। थाना अम्बोली मुंबई महाराष्ट्र के अपराध में फरार चल रहा है। *जप्त किया गया चोरी का सामान* 01.एक सोने का मंगलसूत्र 02.एक जोड़ी सोने के वृजबाला 03.दो सोने की अंगूठी 04.एक जोड़ी चांदी की पायल 05.नगद दो हजार 06.तीन एनरोइड मोबाइल विवो कंपनी के 07.एक एनरोइड मोबाइल एम आई कंपनी का 08.एक मोबाइल एप्पल कंपनी का 09.एक एनरोइड मोबाइल टेक्नो कंपनी का 10.एक एल ई डी वूश कंपनी की *इनकी रही सराहनीय भूमिका* निरि. विर्जेंद्र सिंह सेंगर, उनि. सुधाकर सिंह तोमर, सउनि. दीपक तोमर, कोशलेंद्र सिंह जितेंद्र सिंह, पंकज शुक्ला, शिवकुमार तोमर, सौरभ शर्मा, धर्मेंद्र सिंह, अमृत सिंह तोमर साइवर सैल वैभव तोमर, आनंद दीक्षित।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button