ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
टेक्नोलॉजी

Twitter ने भारतीय माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म koo का Twitter अकाउंट किया सस्पेंड

Twitter ने भारतीय माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Koo का एक अकाउंट सस्पेंड कर दिया है। ट्विटर हैंडल @kooeminence, जिसे यूजर्स की क्वेरी के लिए स्थापित किया गया था, शुक्रवार को सस्पेंड कर दिया गया। कू के को-फाउंडर और चीफ एग्जीक्यूटिव अप्रमेय राधाकृष्ण ने कहा, ‘हमें पता नहीं है कि हैंडल क्यों सस्पेंड किया गया है। कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है।’ उन्होंने एक ट्वीट भी किया ‘ट्विटर पर कू के एक हैंडल को बैन कर दिया गया है। किस लिए ? क्योंकि हम ट्विटर से कॉम्पिटिशन करते हैं? इसलिए? मास्टोडन भी आज ब्लॉक कर दिया गया। ये कैसी फ्री स्पीच और हम किस दुनिया में जी रहे हैं? यहां क्या हो रहा है @elonmusk?’

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी माइक्रोब्लॉगिंग साइट है ‘कू’
पिछले महीने कंपनी के को फाउंडर मयंक बिद्वतका ने बताया था कि कू अब दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म बन गया है। इसके यूजर्स की संख्या 5 करोड़ (50 मिलियन) के पार निकल गई है। कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार फिलहाल कू ऐप भारत के अलावा अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, सिंगापुर, कनाडा, नाइजीरिया, यूएई, अल्जीरिया, नेपाल और ईरान सहित 200 से ज्यादा देशों में उपलब्ध है। कू 10 भाषाओं में उपलब्ध है।

मार्च 2020 में कू हुआ था लॉन्च
कू को मार्च 2020 में देशी माइक्रो-ब्लॉगिंग ऐप के तौर पर लॉन्च किया गया था। कू को इसे बेंगलुरु की बॉम्बीनेट टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड ने बनाया है। ऐप को भारत के ही अप्रमेय राधाकृष्ण और मयंक बिद्वतका ने डिजाइन किया है।

ट्विटर टॉप पर
दुनिया में ट्विटर के 22 करोड़ एक्टिव यूजर्स हैं। अमेरिका में 7.6 करोड़ और भारत में इसके 2.3 करोड़ यूजर्स है। दुनियाभर में हर रोज करीब 50 करोड़ ट्वीट किए जाते हैं। ट्विटर को जुलाई 2006 में लॉन्च किया गया था। जैक डॉर्सी, नोआ ग्लास, इवान विलियम्स और बिज स्टोन ने इसकी स्थापना की थी।

Related Articles

Back to top button