ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
खेल

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान Azhar Ali ने किया टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान अजहर अली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया है। इंग्लैंड के खिलाफ जारी तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला उनका अंतिम मैच होगा। तीसरा टेस्ट 17 दिसंबर से कराची में खेला जाएगा। इंग्लैंड सीरीज में फिलहाल 2-0 से आगे है। पाकिस्तान की टीम अंतिम टेस्ट को जीतकर क्लीन स्वीप से बचने के साथ-साथ अजहर अली को शानदार विदाई देना चाहेगी।

अजहर अली पाकिस्तान के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में पांचवें स्थान पर हैं। उनसे आगे यूनुस खान, जावेद मियांदाद, इंजमाम उल हक और मोहम्मद यूसुफ हैं। अजहर 96 टेस्ट मैचों में 42.49 की औसत से 7097 रन बना चुके हैं। अजहर ने संन्यास का एलान करते हुए कहा, ”मेरे लिए उच्चतम स्तर पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करना एक सम्मान की बात है। संन्यास का फैसला करना हमेशा से कठिन रहता है, लेकिन गहराई से विचार करने के बाद मुझे एहसास हुआ कि यह मेरे रिटायर होने का सही समय है।”

अजहर ने 2010 में किया था डेब्यू
अजहर ने कहा, “मुझे कुछ सबसे उत्कृष्ट क्रिकेटरों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने का सौभाग्य मिला है। मुझे कुछ बेहतरीन कोचों के साथ खेलने का अवसर भी मिला है।” 37 वर्षीय अजहर ने 2010 में लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने अपने दूसरे टेस्ट में ही अर्धशतक लगाया था। क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप में अजहर ने 19 शतक और 34 अर्धशतक लगाए।

अजहर के संन्यास पर रमीज राजा ने क्या कहा?
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन रमीज राजा ने अजहर के संन्यास लेने पर कहा कि वह टीम के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध रहे हैं। रमीज राजा ने कहा, “अजहर अली पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे प्रतिबद्ध और वफादार खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। उनका धैर्य और दृढ़ संकल्प कई युवा क्रिकेटरों को प्रेरणा दे रहा है और वह आने वाले क्रिकेटरों के लिए एक आदर्श हैं।”

 

Related Articles

Back to top button