ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मुख्य समाचार

ग्वालियर मजिस्ट्रेट चैकिंग में 128 लोग बिना टिकट पकड़े।

ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर शुरु की गई रेल मजिस्ट्रेट चैकिंग के दौरान चार घंटे में RPF-GRP सहित रेलवे के सीटीआई दस्ते ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में रनिंग ट्रेनों से लेकर स्टेशन के सभी प्लेटफार्म पर चैकिंग की है। यहां बिना रेल टिकट व प्लेटफार्म टिकट खरीदे आए कुल 128 यात्रियों व लोगों को चैकिंग के दौरान पकड़ा गया है। किसी ने जल्दबाजी में टिकट न लेने का बहाना बनाया तो किसी ने अपनी पहचान रेलवे अफसरों से होने पर फोन घुमाया, लेकिन बिना जुर्माना कोई नहीं जा पाया। करीब 45 हजार रुपए जुर्माना इन बिना टिकट वाले यात्रियों से वसूला गया है। झांसी रेल मण्डल के ए-केटेगरी में शामिल ग्वालियर जंक्शन रेलवे स्टेशन से रेाजाना लगभग एक सौ बीस ट्रेन की आवाजाही होती है। इन ट्रेनों से रोजाना 25 से 28 हजार से अधिक मुसाफिर ग्वालियर आते व जाते है। अभी क्रिसमस और नए साल को लेकर ट्रेनों में सफर करने वालों की संख्या में वृद्धि हुई है। यही कारण हैं कि उत्तर भारत व दक्षिण भारत की ओर जाने वाली ट्रेनें फुल चल रही हैं। विशेष चैकिंग अभियान में पकड़े 128 बिना टिकट ट्रेनों में बिना टिकट यात्रियों की बढ़ती संख्या व रेलवे को प्रतिदिन हो रहे राजस्व नुकसान को देखते हुए ग्वालियर रेलवे स्टेशन के चारों प्लेटफार्म पर रेलवे मजिस्ट्रेट विजय प्रकाश पाठक के नेतृत्व में चेंकिंग अभियान को रेल सीटीआई राजीव शर्मा ने आरपीएफ-जीआरपी के साथ साथ ही सपोर्टिंग स्टॉफ के साथ शुरु की गई। खबर लिखे जाने तक सभी प्लेटफार्म से लेकर ग्वालियर आने व जाने वाली ट्रेनो में मजिस्ट्रेट चैकिंग जारी थी। वहीं मजिस्ट्रेट चैकिंग के दौरान अमले का मुख्य फोकस सवारी ट्रेनों के साथ ही अन्य ट्रेनों के जनरल कोच में बिना टिकट सफर करने वाले मुसाफिरों पर था। अचानक स्टेशन पर शुरु हुई मजिस्ट्रेट चैकिंग को देख हड़कंप मच गया। वहीं चेकिंग देख प्लेटफार्म से भाग रहे दस बिना टिकट यात्रियों को भी आरपीएफ ने दबोच है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button