ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

मुरैना पंडित रामप्रसाद बिस्मिल के बलिदान दिवस को याद किया गया।

मुरैना। आज यहां न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पंडित रामप्रसाद बिस्मिल जी के बलिदान दिवस पर सैकड़ो लोगों ने माल्यार्पण कर मिठाई का वितरण किया। इस अवसर पर सुबह से ही बिस्मिल जी की मूर्ति को धोकर साफ किया एवं कलई डालकर चारो तरफ से लाइनिंग की गई ।इसके बाद म. प्र. शिक्षक संघ के प्रांतीय मीडिया प्रभारी श्यामबीर सिंह राठौड़ ,जिलाध्यक्ष पवन सिंह परिहार ,श्री हरीश तिवारी ,शिवम भदौरिया,जिला संयोजक बजरंग दल सुनील सिकरवार,दामोदर बिट्टल,गोपाल शर्मा,उपेंद्र सिकरवार एवम् संस्कार वैली पब्लिक स्कूल के बच्चो के साथ माला डालकर अमर शहीद पं.रामप्रसाद बिस्मिल जी को याद किया गया। परम श्रद्धेय श्री बिस्मिल जी ने अपने पूरे जीवन को देश की आजादी के लिए न्योछावर कर दिए।बिस्मिल जी बचपन से ही क्रांतिकारी विचारधारा के थे। अंबाह के बरबाई गांव के मूलतः रहने वाले थे।जब हमारा देश अंग्रेजो का गुलाम था उनसे आजादी दिलाने के लिए अपने साथियों के साथ लड़ते रहे ।काकोरी रेल काण्ड के वे हीरो थे । शरीर से मजबूत होने के कारण तिजोरी तोड़ने का काम किया।अतः वे सुखदेव राजगुरु के साथ पं रामप्रसाद बिस्मिल को 19 दिसंबर 1927 को गोरखपुर जेल में फांसी पर चढ़ा दिया गया। हमे उनकी बलिदान दिवस को याद रखना है देश को एकता के सूत्र में बांधकर रखना । इस कार्यक्रम में नगर निगम के पूर्व उपसभापति श्री केशव सिंह तोमर, पटेल सरदार सिंह गुर्जर,रामोतार शर्मा,अभय परमार, नारायण सिंह तोमर,चंद्रपाल सिंह सिकरवार,मनोज भदौरिया,सतेंद्र सिकरवार, आदि के साथ सैकड़ो बच्चो ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button