ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
विदेश

जयशंकर की पटखनी से हड़बड़ाया पाकिस्तान 

इस्लामाबाद पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के बाद अब पड़ोसी मुल्क की गरीबी उन्मूलन मंत्री शाजिया मर्री भारत के खिलाफ बयान दे रही हैं। शाजिया ने बिलावल के आपत्तिजनक बयान पर अफसोस जताने के बजाय पाकिस्तान के परमाणु शक्ति संपन्न होने का हवाला दिया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान को खरी-खरी सुनाई थी और कहा था कि अगर आप अपने घर के पीछे सांप पालते हो तो वह सिर्फ पड़ोसी को ही नहीं काटेगा बल्कि आपके घर के लोगों को भी काटेगा। इसी के बाद से पाकिस्तान की तरफ से बौखलाहट भरे बयान सामने आ रहे हैं।

शनिवार को शहबाज सरकार में मंत्री शाजिया मर्री ने भारत को गीदड़ भभकी देते हुए कहा पाकिस्तान जवाब देना जानता है। पाकिस्तान वह मुल्क नहीं है जो एक थप्पड़ के नतीजे में दूसरा गाल आगे करेगा। यह सब उनका एक प्रोपेगेंडा है। उन्होंने कहा कि अगर कोई मुल्क यह सोचता है कि वह पाकिस्तान जैसे परमाणु ताकत वाले मुल्क से बच सकता है तो यह उसकी गलती है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में कहा था कि दुनिया न्यूयॉर्क की तरह एक और 9/11 या 26/11 नहीं होने दे सकती। पड़ोसी देश में आतंकवाद के केंद्र अब भी सक्रिय हैं। जयशंकर ने सबूत होने के बावजूद आतंकवादियों को प्रतिबंधित किए जाने के प्रयासों को अटकाए जाने को लेकर चीन और पाकिस्तान पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान में मौजूद आतंकियों को संयुक्त राष्ट्र से प्रतिबंधित किए जाने के प्रयासों पर चीन हमेशा अड़ंगा लगाता रहा है।

Related Articles

Back to top button