ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

सिपाही से शराब माफिया बना 10 हजार का इनामी भूपेंद्र राजस्थान के अलवर से गिरफ्तार

भोपाल। अयोध्या नगर इलाके में 22 अगस्त की रात करीब 12:30 बजे शराब दुकान खुली मिलने पर डायल-100 के सिपाही कमल ने ऐतराज जताया था। तब दुकान के कर्मचारी अजीत दुबे, सचिन शांडिल्य और अमित पांडेय ने कमल पर डंडे से जानलेवा हमला करते हुए पुलिस वैन में भी तोड़फोड़ कर दी थी। इस मामले में सचिन और अजीत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। उनसे पूछताछ में पता चला था कि पुलिस पर हमला शराब दुकान में भागीदार भूपेंद्र सिंह सेंगर के इशारे पर किया गया था।

क्राइम ब्रांच का बर्खास्त सिपाही है

पुलिस तभी से इस मामले में उसकी तलाश कर रही थी। फरार भूपेंद्र और अमित पांडेय पर 10-10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। क्राइम ब्रांच ने भूपेंद्र को अलवर, राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। वह क्राइम ब्रांच का बर्खास्त सिपाही है।

इटावा का रहने वाला है आरोपित

डीसीपी क्राइम ब्रांच श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि पुलिस में रहने के दौरान 45 वर्षीय भूपेंद्र ने संजीव नगर पुलिस कालोनी में मकान बना लिया था। वह मूलत: ग्राम बडेरा जिला इटावा, तहसील ओरैया उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। पुलिस पर हमले के मास्टरमाइंड के रूप में नाम सामने आने के बाद से वह फरार हो गया था। इनाम घोषित करने के साथ ही पुलिस उसके हर संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इस मामले में अमित पांडे की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

सात कालोनियों की खाक छानकर किया गिरफ्तार

एडीसीपी क्राइम ब्रांच शैलेंद्र चौहान ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम लगातार भूपेंद्र की तलाश कर रही थी। पिछले दिनों उसकी लोकेशन राजस्थान में मिली थी। इस आधार पर पुलिस ने अपना जाल बिछाया था। राजस्थान में पुलिस ने दो दिन के अंदर सात कालोनी के लगभग एक हजार मकानों की सर्चिंग करते हुए अंतत: भूपेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। भूपेंद्र पहले क्राइम ब्रांच में सिपाही के पद पर रह चुका है। घोर लापरवाही के मामलों में लिप्त पाए जाने पर उसे बर्खास्त कर दिया गया था। उसके बाद वह शराब के धंधे में शामिल हो गया था।

Related Articles

Back to top button