ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

आजमगढ़। 26 साल बाद टैटू की पहचान से मिला लापता युवक।

आजमगढ़ । गांव के मेले में खोया हुआ एक मूक-बधिर युवक (deaf youth) हाथ पर बने टैटू (tattoos) की बदौलत 26 साल बाद अपने परिवार से मिला. सोशल मीडिया के कारण जिलाजीत सिंह मौर्य (Jiljit Singh Maurya) के लिए सुखद अंत, या यूं कहें कि एक नई शुरुआत संभव हुई. एक रिपोर्ट के मुताबिक, आजमगढ़ (Azamgarh) के गोठान गांव के एक संपन्न किसान परिवार का सबसे छोटा बेटा जिलाजीत 1 जून 1996 को लापता हो गया था. जिलाजीत के भांजे चंद्रशेखर मौर्य (46) ने कहा, तब मामा 35 साल के थे. पिता सोहन मौर्य और 2 अन्य भाइयों ने जिलाजीत की तलाश शुरू की. 1991 में उनकी मां का देहांत हो गया था. यह भी पढ़ें | किसके डर से बंकर में परिवार सहित छुप रहे हैं पुतिन? इन पहाड़ियों पर है स्थित चंद्रशेखर ने कहा, ‘वह मानसिक रूप से दूसरों की तरह सतर्क भी नहीं थे. मेरे पिता और मामाओं ने आसपास के जिलों का दौरा किया, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला. हमने तीर्थ स्थलों का दौरा किया, गरीबों को भिक्षा दी, अनुष्ठान किए, लेकिन सब व्यर्थ रहा.’ जिलाजीत के पिता की 2011 में मृत्यु हो गई. परिवार धीरे-धीरे इस दुख को भूल गया. यह मान लिया कि अब ​जिलाजीत वापस नहीं आएगा. चंद्रशेखर को अपने किसी सहयोगी से एक दिन जिलाजीत के टैटू वाले हाथ की फेसबुक फोटो मिली. एक दिन फेसबुक पर पोस्ट की गई यह तस्वीर चंद्रशेखर के सहयोगी के ध्यान में आई. चंद्रशेखर ने कहा, ’13 दिसंबर को एक साथी शिक्षक ने मुझे अमेठी के शिवेंद्र सिंह द्वारा फेसबुक पर पोस्ट की गई एक बुजुर्ग व्यक्ति की तस्वीर भेजी, जिसके हाथ पर कुछ गुदा था और फीका पड़ गया था.’ चंद्रशेखर ने शिवेंद्र को एफबी मेसेंजर पर संदेश भेजा, जो ग्राम प्रधान दिलीप सिंह का पुत्र है. टीओआई ने शिवेंद्र के हवाले से लिखा, ‘मेरे पिता बुजुर्ग को घर ले आए, उन्हें खाना खिलाया और डॉक्टर को बुलाया. फिर, हमने उनके परिवार के सदस्यों की तलाश शुरू की.’ जिलाजीत के भाइयों द्वारा उसकी पहचान की पुष्टि करने के बाद, चंद्रशेखर और उसका छोटा भाई मंगलवार को रायबरेली के हटवा ग्राम प्रधान दिलीप सिंह के घर पहुंचे और अपने मामा को वापस ले आए. जिलाजीत की वापसी परिवार के लिए किसी त्योहार से कम नहीं थी. उसके दोनों भाई खुशी से नाचने लगे और ग्रामीणों में खीर बांटी. शायद कोई भी उस दर्द और परेशानी को नहीं समझ पाएगा, जिससे जिलाजीत करीब ढाई दशक तक गुजरे. वह संवाद नहीं कर सकते थे. न ही सुन सकते थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button