ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मुख्य समाचार

मुरैना के पोरसा अस्पताल में डॉक्टर स्टाफ के साथ मारपीट कर तोड़फोड़।

मुरैना जिले के पोरसा अस्पताल में बीती रात मरीज के अटेंडरों ने डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ के साथ मारपीट कर तोड़फोड़ कर दी। दरअसल, रात लगभग 10.30 बजे सचिन पुत्र बलवीर सिंह उम्र 25 वर्ष हीरा कीटनाशक पीने की शिकायत लेकर आए अरविंद तोमर अस्पताल पहुंचे। मरीज के वाईटल सामान्य थे, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद मुरैना जिला अस्पताल रेफर किया गया। संगीन अपराधियों के साथ जेल में बंद है कांग्रेस नेता राजा: नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप, मंत्री सारंग ने किया पलटवार इसके बाद अरविंद तोमर और उसके साथियों ने ड्यूटी पर उपस्थित डॉक्टर नीलेश यादव और नर्सिंग ऑफिसर जितेंद्र गुर्जर के साथ हाथापाई और गाली गलौज की। साथ ही अस्पताल में तोड़फोड़ की। जिसमें एंबुलेंस, अस्पताल के दरवाजे, लाइट वायरिंग, खिड़कियों के कांच, जच्चाखाने के पलंग को नुकसान पहुंचाया। बताया गया कि अरविंद तोमर ने इसके पहले भी डॉक्टर नीलेश यादव पर बंदूक लाइसेंस रिनूअल के लिए मेडिकल बनाने के लिए अनैतिक दबाव बनाया गया है, जबकि जिस व्यक्ति का मेडिकल होना था वह मौके पर उपस्थित नहीं था। इसके अलावा अरविंद तोमर अन्य डॉक्टरों पर नियम विरूद्ध एम.एल.सी बनाने का दबाव बनाया जाता रहा है। कल रात हुई घटना से सभी कर्मचारियों में डर का माहौल है। जिससे अस्पताल स्टाफ में असुरक्षा की भावना उत्पन्न हुई है। इसे लेकर ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर ने पोरसा थाने में मामला दर्ज कराते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button